चिलचिलाती गर्मी में प्यासे हाथी पहुंचे यमुना किनारे, कलेसर जंगल में पानी की कमी के संकेत

गर्मी का असर वन्य जीवों पर, प्यास बुझाने जंगल से बाहर निकले हाथी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: भीषण गर्मी का असर अब कलेसर राष्ट्रीय उद्यान के वन्य जीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जंगल में पीने और नहाने के लिए पर्याप्त पानी व अनुकूल वातावरण नहीं मिलने के कारण जंगली हाथियों का झुंड जंगल से बाहर निकलकर हाईवे पार करते हुए यमुना नदी की ओर रुख कर रहा है। पिछले कई दिनों से हाथियों को यमुना में पानी पीते और नहाते देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले लंबे समय तक हाथी जंगल से बाहर नहीं आए थे, क्योंकि जंगल के भीतर ही उन्हें पर्याप्त पानी और सुविधाएं उपलब्ध थीं। लेकिन मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि जंगल में जल स्रोत हाथियों की जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं रह गए हैं।

इस संबंध में वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर ज्योतिराम ने बताया कि हाथियों का झुंड अपनी मर्जी से कहीं भी चला जाता है। विभाग की ओर से जंगल में पानी पहुंचाने के लिए टैंकर लगाए गए हैं, जो समय-समय पर जलापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हाथियों के लिए नहाने के पानी में किसी प्रकार की कमी है तो उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Elephant
Pratap Nagar News: हाईवे पर पहुंचा जंगली हाथी।

About The Author

Related Posts