सचखंडवासी वैद्य माला सिंह मोंगा इन्सां की 5वीं पुण्य तिथि पर परिजनों ने किये मानवता भलाई के ये सराहनीय कार्य

दो जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन व पक्षियों के लिए बांटे 50 सकोरे

Manmohan Picture
Published On

Vaidh-Mala-Singh-InsanPaid Tribute: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सचखंडवासी वैद्य माला सिंह मोंगा इन्सां की 5वीं पुण्य तिथि पर मोंगा परिवार की ओर से वीरवार की नामचर्चा का आयोजन श्री दुर्गा माता मंदिर हाल में करवाया गया, जिसमें जोन नंबर-3 के प्रेमी सेवक संदीप कुमार इन्सां ने सर्व धर्म का सांझा नारा 'धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा' बोलकर व ‘‘करते हैं अरदास तेरे चरणों में सतगुरू’’ अरदास से शुरुआत की। Sirsa News

तदोपरांत कविराज भाइयों कशिश इन्सां, अंग्रेज बजाज, मास्टर दीदार सिंह, निर्मल सिंह, प्यारे लाल इन्सां व अन्यों ने भजन गाकर सचखंडवासी वैद्य माला सिंह मोंगा इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित। इस दौरान प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के 175 कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं, उन्होंने सचखंडवासी वैद्य माला सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह धार्मिक प्रवृत्ति के मिलनसार व्यक्ति थे। शुरु से ही मानवता भलाई के कार्यों से जुड़े हुए थे। उनके संस्कारों व डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं पर चलते हुए अब इन्सां परिवार भी मानवता भलाई के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। Sirsa News

सचखंडवासी वैद्य माला सिंह मोंगा के बेटों बी.एल. सागर, कुलवीर शांत इन्सां, बेटी सीमा इन्सां व धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्य देवी इन्सां की ओर से डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई की मुहिम के तहत जरूरतमंद दो परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया गया। इसके अलावा  पक्षियोद्धार  मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इस तपती गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 50 मिट्टी के सकोरे दिए गए ताकि वे इन्हें अपने घरों की छत या बरामदे में रख सकें।

इस मौके पर प्रेमी वेद कालड़ा, राम सेठी, गिरधर सेठी, प्रदीप लखौत्तरा, विजय सेठी, अमरजीत सिंह इन्सां, गुरदीप सिंह इन्सां, खुशप्रीत इन्सां, राम सिंह भुच्चो, गुरप्रीत सिंह, सन्नी, राकेश ग्रोवर, सुरेंद्र मिढा, अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों अरुण जिंदल, ऋषि मित्तल, सुदेश कुमार आर्य सहित कई अन्यों ने अपनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर के गुणगान का आनंद लिया। Sirsa News

 

About The Author

Related Posts