गोगवान में अवर अभियंता पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने घेरकर पीटा

सरकारी ड्यूटी निभा रहे अवर अभियंता पर हमला

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव गोगवान में विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक करने गए अवर अभियंता पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया। अवर अभियंता को घेरकर जमकर मारपीट की गई। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्र के गांव पावटी कलां में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रेमसिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह लाईनमैन साबिर को साथ लेकर ग्राम गोगवान में तालाब के किनारे रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए पहुंचा। ट्रांसफार्मर को ठीक करने के पश्चात विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इसके पश्चात, वह बाइक से वापिस लौट रहा था।

जैसे ही वह कैराना-झिंझाना मार्ग पर गांव पावटी कलां के बस स्टैंड के सामने पहुंचा, तभी वहां पर आये असलम, वादिल, शोएब, मोमीना व अय्यूब आदि ने अपने साथियों के साथ मेरी बाईक रोककर चाबी निकाल ली। सभी लोग कहने लगे कि हमारे खिलाफ बहुत शिकायत और कार्यवाही करते हो। जब उसने कहा कि अगर कटिया तार डालकर बिजली चोरी करोगे तो कार्यवाही होगी। इसी बात को लेकर सभी ने एक साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर लगातार प्रहार किया, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। जब होश आया तो वह सीएचसी कैराना में भर्ती था। आरोपियों के द्वारा सरकारी कार्य को बाधित करते हुए उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया है। वहीं, अवर अभियंता पर मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Kairana News

About The Author

Related Posts