भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के दृष्टिगत सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए शनिवार को कस्बे के मोहल्ला अंसारियान में एक सराहनीय पहल की गई। मोहल्ले के 'वेदों वाला कुआँ' के पास युवाओं के द्वारा राहगीरों व स्थानीय निवासियों के लिए ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। इस जनसेवा कार्य में मुख्य रूप से मुकरिम मलिक और फरहान फरीदी शामिल रहे।

उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कड़कती धूप में मार्ग से गुजर रहे राहगीरों, रिक्शा चालकों, बच्चों आदि को रोक-रोककर ठंडा शरबत पिलाया। राहगीरों ने इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। छबील लगा रहे लोगो ने बताया कि इस समय बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है, ऐसे में लोगों को पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहित के कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर मोहल्ले के कई युवक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी लगन के साथ सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts