Punjab
जेई पर हमले के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, गांव की गलियों में पैदल मार्च
अवर अभियंता पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, गांव में PAC संग पैदल मार्च
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव गोगवान में अवर अभियंता पर हुए जानलेवा हमले की घटना ने पुलिस व प्रशासनिक महकमें में भी हलचल मचा दी है। कोतवाल ने भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ में गुरुवार शाम आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। इस दौरान गांव की गलियों में भी पैदल मार्च निकाला गया।
गुरुवार सुबह क्षेत्र के गांव गोगवान में विद्युत आपूर्ति बहाल करके लौट रहे पावटी कलां बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता प्रेमसिंह पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों में महिला भी शामिल है। जेई पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। जेई पर हमले के वीडियो ने पुलिस-प्रशासनिक महकमें में भी हलचल मचा दी है। उच्चाधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में गुरुवार शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ में गांव गोगवान में पहुंचे।
जहां पर उन्होंने हमले के आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि इस दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका। इसके बाद, फोर्स ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत गांव की गलियों में पैदल गश्त किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवर अभियंता पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। फिलहाल कोई भी आरोपी हाथ नही लगा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
18.jpg)
About The Author