देवीमन्दिर बिजलीघर की क्षमता 05 एमवीए किये जाने की मांग

देवी मंदिर बिजलीघर के लिए पत्र भेजकर क्षमता बढ़ाने की अपील की गई

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कस्बे के देवीमन्दिर बिजलीघर की क्षमता वृद्धि किये जाने की मांग की है। 

कस्बे की उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता को पत्र भेजा है। बताया कि कैराना नगर एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था वर्तमान में अत्यंत दयनीय स्थिति में है। क्षेत्र में लगातार होने वाली विद्युत कटौती एवं आपूर्ति बाधित रहने का मुख्य कारण देवी मंदिर बिजलीघर कैराना पर अत्यधिक लोड होना है। वर्तमान में उक्त बिजलीघर की क्षमता 20 एमवीए है, जबकि क्षेत्र में बढ़ते उपभोक्ताओं एवं विद्युत भार के कारण यह क्षमता अपर्याप्त साबित हो रही है।

ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों पर लगातार ओवरलोड की स्थिति बनी रहती है, जिससे बार-बार फॉल्ट होने तथा आपूर्ति बाधित रहने की समस्या उत्पन्न होती है। इसका सीधा प्रभाव आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं उद्योगों पर पड़ रहा है। संगठन के द्वारा पूर्व में भी 10 जून 2025 को पत्र भेजकर इस समस्या से अवगत कराते हुए बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का अनुरोध किया गया था। स्थानीय विद्युत अधिकारियों द्वारा भी लंबे समय से मौजूदा बिजलीघर में 5 एमवीए क्षमता वृद्धि की आवश्यकता बताई जा रही है, परन्तु अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

अधिकारियों का कहना है कि क्षमता वृद्धि के बिना विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में आवश्यक सुधार संभव नहीं है। पत्र में नए बिजलीघर के निर्माण संबंधी प्रस्ताव के क्रियान्वयन तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में देवी मंदिर बिजलीघर की क्षमता में 5 एमवीए किये जाने की मांग की गई है, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को विद्युत संकट से राहत मिल सके।

Letter
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts