थाना समाधान दिवस में एसडीएम शिवाजी यादव ने सुनी जनसमस्याएं
सात शिकायतें मिलीं, तीन का मौके पर किया निस्तारण
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: थाना समाधान दिवस में एसडीएम शिवाजी यादव ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित सात शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 07 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। एसडीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सीओ यातायात श्यामसिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल,, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मोबाइल विक्रेता ने सिपाही पर लगाया पैसे न देने का आरोप
शनिवार को गांव कण्डेला निवासी गौरव कुमार कैराना कोतवाली पहुंचा। जहां पर उसने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम शिवाजी यादव को एक शिकायती-पत्र सौंपा। बताया कि शामली के नरेंद्र सिंह मार्किट में उसकी मोबाइल शॉप है। कस्बे की इमामगेट चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल ने 17 अक्टूबर 2025 को उससे 62 हजार रुपये की कीमत का एक आईफोन खरीदा था, जिसमें से उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 40,500 रुपये अदा किए है, जबकि 21,500 रुपये बकाया है।
पत्र में आरोप है कि सिपाही पैसे मांगने पर पहले तो उसे आजकल कहकर टरकाता रहा, लेकिन अब उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही, शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित दुकानदार ने सिपाही से उसकी शेष राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

About The Author