गोवंश से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गोवंश के साथ में दुराचार करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। विगत शुक्रवार को गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने योगी डॉ. गौतमनाथ के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को शिकायती-पत्र सौंपा था, जिसमें गैर-सम्प्रदाय के एक व्यक्ति के द्वारा कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा में गोवंश के साथ में दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया था।
घटना की फोटो वीडियो भी उपलब्ध होने की बात कही गई थी। शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल ने गोवंश के साथ में अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपी इंतजार निवासी मोहल्ला राजेन्द्र कॉलोनी कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
1.jpg)