बरनाला में सुरेन्द्र कुमार इन्सां ने अपने जन्मदिन पर गायों को खिलाया 15 क्विंटल हरा चारा

यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से ही हुआ संभव 

Published On

बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बरनाला शहर के एक डेरा श्रद्धालु ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने की बजाय गायों के लिए 15 क्विंटल हरा चारा दान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बरनाला जोन नंबर-3 के सच्चे प्रेमी सेवादार सुरेन्द्र कुमार इन्सां का जन्मदिन था। उन्होंने इसे पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं के अनुरूप मनाने का निर्णय लिया और स्थानीय, मनाल तथा गाँव गहल स्थित गौशालाओं में पल रही गायों के लिए 15 क्विंटल हरा चारा गौशाला प्रबंधकों को भेंट किया। सुरेन्द्र कुमार इन्सां ने बताया कि उन्हें यह महान प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है।

वहीं सच्चे नम्र सेवादार संजीव इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के 176 कार्य कर रही है। इस दौरान मनाल गौशाला के सदस्य नरेश कुमार ने सुरेन्द्र कुमार इन्सां को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। इस मौके शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार हनी इन्सां, बलजिंदर भंडारी इन्सां, रोहित इन्सां, धीरज इन्सां, मोहित इन्सां, परमिन्द्र इन्सां तथा कुलदीप काला इन्सां ने सुरेन्द्र कुमार इन्सां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु तथा मानव सेवा के अधिक से अधिक कार्य करने की कामना की।

‘पूज्य गुरु जी की शिक्षाएँ महान हैं’ 

मनाल गौशाला के सदस्य नरेश कुमार ने डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी की महान शिक्षाओं का जीवंत उदाहरण सुरेन्द्र कुमार इन्सां हैं, जिन्होंने अपने जन्मदिन की खुशी में गायों के लिए 15 क्विंटल हरा चारा दान किया है। उन्होंने कहा कि सामान्यत: लोग ऐसे अवसरों पर फिजूलखर्ची करते हैं, जबकि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी ऐसे कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

Barnala News

About The Author

Related Posts