बिजली विभाग के जनता दरबार में तार बदलवाने और मीटर लगवाने की समस्याएं छाईं

बिजली विभाग के जनता दरबार में तार बदलवाने और मीटर लगवाने की समस्याएं रहीं प्रमुख

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: स्थानीय खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली से संबंधित समस्याओ के समाधान करने के लिए दरबार लगाया गया।  जिसमें तार बदलवाने व नए मीटर लगवाने की समस्याएं अधिकतर रही। दरबार में निरथान गांव के सरपंच राजेश कुमार ने अधिकारियों को बताया कि गांव में जनरल चौपाल जो की नई बनाई गई है।  उसमे  बिजली का कनेक्शन नहीं है । बिजली मीटर लगवाया जाए, मंडोरी गांव के साहिल ने मीटर लगवाने की शिकायत की।

जिस पर निगम द्वारा मीटर लगवाने का आश्वासन दिया गया।  इसके अलावा रोहट गांव में  ट्यूबवेल कनेक्शन है । जिसकी लाइन जर्जर हो गई है। तार बदलवाने की मांग। निगम द्वारा सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर लाइनमैन रविंद्र सैदपुर ने सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व  प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लागू की गई है । जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से 1 किलो वाट का सोलर लगवाने पर 30 हजार की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है इसके अलावा हरियाणा सरकार की 1 किलोवाट पर 25000, 2 किलो वाट पर ₹50000 की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने बताया कि सोलर लगवाने से आमजन को जो बिजली का बिल आता है। उसमें भी राहत मिलेगी और वह बिजली ज्यादा हो जाएगी तो उसको भी विभाग खरीद कर उससे भी उपभोक्ता लाभ कमा सकता है।  

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को सोलर लगवाने का आग्रह किया। इसके अलावा एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई।  जिसमें बतौर ट्रेनर महक प्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने कम पढ़े लिखे व पढे_ लिखे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बारे में अवगत करवाया।  उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें स्थाई तौर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 65 वर्ष तक उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा।आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। इस अवसर पर कई बेरोजगार युवा आवेदन करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सितेंद्र दहिया, एडीओ सैदपुर आशीष महल, एसडीओ खरखौदा रवि कुमार , सरपंच रोड संदीप कुमार , ग्राम सचिव तेज सिंह, निरथान गांव के सरपंच राजेश कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts