Punjab
चाचा-भतीजे का कमाल, पेश की मानवता की मिसाल
ब्लॉक डबवाली के सेवादार भारत भूषण इन्सां एवं उनके भतीजे तुषार सेठी इन्सां ने किया जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान
डबवाली (सच कहूँ /सुभाष)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ आगमन की खुशी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा लगातार मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक डबवाली के सेवादार भारत भूषण इन्सां एवं उनके भतीजे तुषार सेठी इन्सां ने रक्तदान कर मानवता सेवा की मिसाल पेश की है।
भारत भूषण इन्सां ने बताया कि उन्होंने 30वीं बार तथा उनके भतीजे 19 वर्षीय तुषार सेठी इन्सां, जोकि शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल श्री गुरुसर मोड़िया का छात्र है, ने पहली बार रक्तदान किया है। दोनों ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया, जोकि किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाएगा।
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए 175 मानवता भलाई के कार्यों में से हर दिन कोई न कोई कार्य करते रहते हैं। पूज्य गुरु जी के वचन हैं कि सेवादारों को अपनी हर ख़ुशी के अवसर पर इंसानियत की भलाई का कार्य जरूर करना चाहिए।