Palamu Murder Case: पलामू में सहायक शिक्षक की गला रेतकर निर्मम हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र का मामला

Manmohan Picture
Published On

Palamu Murder Case: पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। Jharkhand Crime News

इसी दौरान नगदारा गांव के पास पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, जहां कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। उदय सिंह गांव के एक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा आसपास के इलाके में लोगों का इलाज करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से शराब और बीयर की कई बोतलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उदय सिंह को शराब पार्टी के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। Jharkhand Crime News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में किसी परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बुलाया था, उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है।पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है तथा अंतिम बार संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Jharkhand Crime News

About The Author

Related Posts