Jharkhand Crime News

Palamu Murder Case: पलामू में सहायक शिक्षक की गला रेतकर निर्मम हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
देश  न्यूज़ ब्रीफ  दिल्ली