Pensioners News: 27 जुलाई को लगेगी पेंशन अदालत, चार विभागों के पेंशनरों की समस्याओं का होगा समाधान

पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं के होगा त्वरित समाधान

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजस्थान सरकार ने 27 जुलाई को विभागाध्यक्ष स्तर पर पेंशन अदालत आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह पेंशन अदालत वित्त विभाग के 18 फरवरी के परिपत्र के तहत आयोजित की जा रही है। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण, जयपुर के निदेशक महेंद्र सिंह भूकर के अनुसार वर्ष में चार बार पेंशन अदालतों के आयोजन का प्रावधान किया गया है। Pensioners News

दूसरे चरण में पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) तथा स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित पेंशन मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिन पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन स्वीकृति आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं अथवा पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, वे अपना आवेदन संबंधित विभाग को प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि संबंधित विभाग स्तर पर पेंशन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पाता है, तो ऐसे मामलों को 27 जुलाई को आयोजित पेंशन अदालत में रखा जाएगा।

इस दौरान पेंशन विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई कर मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे। पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पेंशन अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने का विकल्प भी दिया गया है। Pensioners News

About The Author

Related Posts