हनुमानगढ़ में पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी हनुमानगढ़ ईकाई द्वारा कार्यवाही

Manmohan Picture
Published On

Hanumangarh Patwari Arrested: जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी हनुमानगढ़ ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्रीराम राजस्व पटवारी पटवार मण्ड़ल चाहूवाली तहसील टिब्बी,जिला हनुमानगढ़ को 15,000/-रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। Hanumangarh News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. चौकी हनुमानगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्रीराम राजस्व पटवारी पटवार मण्डल चाहूवाली तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ द्वारा परिवादी के पिता के नाम ईंतकाल दर्ज करने की एवज में परिवादी से 30000/- रूपये रिश्वत की मांग कि जा रही थी । जिस पर एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में ए. सी.बी. हनुमानगढ़ की सुधा पालावत अति० पुलिस अधीक्षक ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्रीराम राजस्व पटवारी को 15,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला  के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts