Rajasthan Road Accident: ट्रक की टक्कर से कार चालक गंभीर घायल

17 दिन बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जा

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। अमृतसर-जामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक 19 एसएसडब्ल्यू के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक के मामले में टाउन थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल के पुत्र की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार गांव चोहिलांवाली के चक 26 एनडीआर निवासी सुभाषचंद्र बिश्नोई (38) पुत्र सीताराम गोदारा ने रिपोर्ट दी कि 16 मई की सुबह उसके पिता सीताराम अपनी कार संख्या आरजे 31 सीए 6680 से हनुमानगढ़ जा रहे थे। सुबह करीब 9.10 बजे उम्मेद गोदारा ने फोन कर सूचना दी कि चक 19 एसएसडब्ल्यू के पास ट्रक संख्या जेके 02 डीपी 9737 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी है।

रिपोर्ट के अनुसार टक्कर लगने के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को श्रीगंगानगर में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने अगले दिन उन्हें जयपुर के आईबीएस अस्पताल रेफर कर दिया।

जयपुर में ऑपरेशन के बाद सीताराम को टाउन स्थित हिसारिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिता के इलाज में व्यस्त रहने के कारण मुकदमा दर्ज करवाने में देरी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल को सौंपी है। मामले की जांच जारी है। Hanumangarh News

खड़ी पिकअप को थार ने मारी टक्कर, होटल की पार्किंग में देर रात हुआ हादसा

हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र के गांव मानकसर स्थित एक होटल की पार्किंग में खड़ी पिकअप को कथित रूप से तेज रफ्तार थार जीप की ओर से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संगरिया थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पीलीबंगा तहसील के गांव हरदयालपुरा निवासी विक्रमजीत सिंह (29) पुत्र महेन्द्र सिंह मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पिकअप गाड़ी नम्बर आरजे 13 जीसी 5076 में माल लोड कर संगरिया से जौनपुर जा रहा था। नौ मई की रात वह भोजन करने के लिए मानकसर स्थित जुनेजा होटल पर रुका और अपनी गाड़ी होटल की पार्किंग में खड़ी कर दी।

पिकअप मालिक ने लगाया शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक थार जीप नम्बर एचआर 24 आर 5907 तेज गति और लापरवाही से आई तथा खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिवादी का आरोप है कि थार में सवार सुधीर सुथार और सतीपुरा निवासी महेन्द्र जाखड़ का पुत्र मौजूद थे तथा दोनों शराब के नशे में थे। जब उसने दुर्घटना को लेकर आपत्ति जताई तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

घटना की सूचना मिलने पर संगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित ने वाहन को हुए नुकसान के लिए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भागचंद को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts