Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

11 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई गुहार

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी ने थाना प्रभारी को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। टाउन के नई आबादी क्षेत्र में नाबालिग युवक के साथ कथित मारपीट और पथराव के मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। Hanumangarh News

पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि नई आबादी, गली नम्बर 16 निवासी धनंजय पुत्र महेंद्र सिंह सांखला ने टाउन थाना में शिकायत देकर बताया था कि 19 मई की रात करीब 8.30 बजे उसका 16 वर्षीय छोटा भाई रघुवीर सिंह खाना खाने के बाद घूमने के लिए बाहर गया था।

आरोप है कि वह अपने दोस्त राहुल के मकान के आगे गली नम्बर 14 में बाहर रखी शीट पर बैठा हुआ था, तभी समीर खान, नीरज कुमार, गोविंद, सोनू खान, राहुल भाट, दीपक मेघवाल, करण और योगी सहित अन्य युवक वहां पहुंचे और एक राय होकर उसके भाई पर पत्थरों से हमला कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया।

रघुवीर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया, अन्यथा आरोपी गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे। मारपीट में रघुवीर के हाथ पर चोटें आईं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब भी खुलेआम जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात कर न्याय की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने टाउन थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts