Punjab
North Western Railway: हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेलसेवा रद्द रहेगी
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलखंड के सादुलशहर स्टेशन पर किया जा रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलखंड के सादुलशहर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है । कार्य के कारण हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेल सेवा रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54759, हनुमानगढ़ - सूरतगढ़ रेल सेवा दिनांक 25.06.26 को रद्द रहेगी। North Western Railway News
2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस- रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 10.06.26, 24.06.26 व 25.06.26 को (03 ट्रिप) एवं रींगस से 11.06.26, 25.06.26 व 26.06.26 को (03 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
2. गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 11.06.26 व 25.06.26 को (02 ट्रिप) का एवं रींगस से दिनांक 11.06.26 व 25.06.26 को (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। North Western Railway News
नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं का संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा।