Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

तहसील अध्यक्ष पर हमले के दस दिन बाद भी सुराग नहीं

संगठन ने एसपी से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) के भादरा तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप पातलान पर हुए हमले के मामले में 10 दिन बाद भी आरोपियों का पता नहीं चलने पर संगठनों ने नाराजगी जताई है। अजाक व डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर जिला शाखा के नेतृत्व में संगठन सदस्यों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना को ज्ञापन सौंपकर मामले में उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। Hanumangarh News

अजाक जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह व सोसायटी अध्यक्ष दलीप बसेर ने बताया कि 20 मई की रात करीब 10 बजे भादरा तहसील के गांव अमरपुरा निवासी रामस्वरूप पातलान भोजन करने के बाद अपने घर के सामने सांगड़ा सड़क मोड़ पर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया। हमले में उनके सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर गिर गए।

उसी समय सामने से किसी व्यक्ति के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति ने परिजनों को सूचना देकर रामस्वरूप पातलान को घर पहुंचाया। अगले दिन भिरानी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं होने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि स्थानीय पुलिस इस मामले को सामान्य रंजिश मानकर जांच कर रही है, जबकि हर पहलू से जांच की जानी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ माह पूर्व रामस्वरूप पातलान ने अपने मोहल्ले में घर के पास सड़क पर डॉ. अम्बेडकर नगर का बोर्ड लगवाया था। संगठन ने आशंका जताई कि किसी मनुवादी सोच रखने वाले व्यक्ति की ओर से इस कारण भी घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। साथ ही लूटपाट के उद्देश्य से हमला किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। संगठन सदस्यों ने एसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर जांच करवाने, अपराधी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। Hanumangarh News

About The Author

Ad Ad

Latest News

जयपुर बनेगा प्राकृतिक खेती का केंद्र, 12 जून को विशेष कार्यक्रम

Related Posts