Punjab
झज्जर चुंगी के पास मेन गली बंद करने पर बवाल, सड़क जाम कर धरने पर बैठे लोग
दीवार निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, झज्जर चुंगी पर यातायात ठप
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: झज्जर चुंगी के पास लगभग बीस दशक पुरानी बाग वाली मेन गली बंद करने के विरोध में वीरवार को कालोनी के लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। सड़क जाम होने पर दोनो तरफ से वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रूट डार्बट कर वाहनों को निकाला।
कालोनी वासियों का कहना है कि जिस तरह से मेन गली को दीवार खिच कर बंद किया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है, क्योकि मेन गली बंद होने के चलते आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली से ही पानी की लाइन व बिजली की तारे होकर गुजर रही है, वहीं प्लाट मालिक ओमबीर का कहना है कि यह जमीन उनकी है और वह कोर्ट में भी केस जीत चुके है और इसी लिए अपनी कब्जा कारवाई कर रहे है। ओमबीर ने बताया कि आज तक कोई भी कालोनी का व्यक्ति उनके पास नहीं आया और अब जब वह अपनी जमीन पर कब्जा कारवाई कर रहे है, तो लोग परेशान हो रहे है और उनका विरोध कर रहे है। वहीं पार्षद प्रवीण कौशिक ने आरोप लगाया कि कोर्ट में गलत तथ्यों को पेश कर केस जीता है।
वहीं दीवार खिचने से पहले ना तो नगर निगम से नक्शा पास करवाया गया और ना ही एनओसी ली गई। गली नगर निगम के अंतर्गत आती है। उन्होंने कहा कि मेन गली बंद होने से सैकड़ो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी समस्या के समाधान का प्रयास करने में जुटे हुए है। नगर निगम कमिश्रर का कहना है कि मेन गली के बीच खीची जा रही दीवार के मामले में जांच करवाई जा रही है। साथ ही कोर्ट के जो आॅर्डर है, उसको लेकर भी लीगल एडवाइज ली जा रही है। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।