डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन की मांगों पर शिक्षा निदेशक से सकारात्मक चर्चा

अनेक महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति, शेष मामलों पर सरकार से बातचीत का आश्वासन 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन संबंधित संयुक्त कर्मचारी मोर्चा एवं आल इंडिया फॉर्म फ़ॉर राइट टू एजुकेशन के एक प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य चेयरमैन श्री धर्मेंद्र ढांडा के नेतृत्व में पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में महानिदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा श्री जितेंद्र कुमार दहिया के साथ अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए राज्य महासचिव सुनील यादव ने बताया कि निदेशक महोदय ने संगठन द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र के अनेक बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की तथा कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।  कर्मचारियों के आश्रितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आय सीमा निर्धारण संबंधी विषय पर सरकार से सकारात्मक बातचीत करने का आश्वासन दिया गया। मेडिकल व एसीपी के निदेशालय स्तर पर 15 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों की डिटेल मंगवाकर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लम्बित मामले निपटाने के निर्देश जारी किए गए तथा शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी।

माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार स्थानांतरण नीति को सरकार के पास शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजने तथा स्वीकृति मिलते ही सभी श्रेणियों के स्थानांतरण शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया प्राचार्य व मुख्य अध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए मांगे गए मामलों में शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई। टीजीटी/ मौलिक मुख्य अध्यापक वरिष्ठता मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण हाई स्कूल मुख्य अध्यापक पदोन्नति फिलहाल संभव नहीं है, परंतु न्यायालय के निर्देश मिलते ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। माननीय उच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुरूप अतिथि अध्यापकों के मामलों में कहा कि यह मामला सरकार सत्र का है और भी टिप्पणी करने मना किया गया। प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अतिथि अध्यापकों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा के अधिकार नियम 2009 से पहले सेवा में कार्यरत अध्यापकों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा को लागू करने पर विरोध जताया गया व इस संबंधी मांग पत्र सौंपा गया।

वर्ष 2024 में नियुक्त टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी होम साइंस, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी फिजिकल एजुकेशन, टी. जी.टी. पंजाबी टी. जी.टी. सामाजिक विज्ञान विषयों की संशोधित चयन सूची से बाहर किए गए शिक्षकों बारे  सकारात्मक चर्चा हुई। ब्लॉक वर्ष 2020-23 की एल. टी.सी. से वंचित शिक्षकों के लिए बजट तत्काल जारी करने पर सहमति बनी। महानिदेशक महोदय ने बताया कि विद्यालयों को मिलने वाली स्टेशनरी ग्रांट में वृद्धि हेतु प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है और स्वीकृति प्राप्त होते ही राशि बढ़ाई जाएगी। विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप नए विद्यालय खोलने हेतु जिलों से प्रस्ताव मंगवाने तथा आवश्यकतानुसार नए विद्यालय स्थापित करने पर सहमति बनी। महिला कर्मचारियों के चाइल्ड केयर लीव मामलों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई।

शिक्षकों के साथ बढ़ रही अप्रिय घटनाओं को देखते हुए शिक्षक सुरक्षा कानून बनाने की मांग पर निदेशक महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाया। सभी विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों के पदों शीघ्र भरने का आश्वासन दिया गया। पंजाब के समान हाफ पे लीव अवकाश संबंधी संगठन द्वारा नियमों की प्रतियों सहित प्रस्ताव महानिदेशक महोदय को सौंपा गया जिसे उन्होंने सरकार के समक्ष विचारार्थ भेजने पर सहमति बनी। रात के लिए स्कूलों में चौकीदार हरियाणा कौशल रोजगार नियम से भर्ती करके शीघ्र भेजे जाएंगे। मॉडल संस्कृति स्कूलों में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम से दाखिले करने पर सहमति बनी व इन विद्यालयों में आठवीं तक कोई फीस न लेने पर मुख्यमंत्री से अनुमति मिल चुकी है। टी. जी.टी. की वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी। एडिड विधालयों से आए अध्यापकों को ए. सी.पी. देने पर सहमति बनी।

रूल-78 (शॉर्ट लीव) को लागू करने संबंधी मांग स्वीकार करते हुए आवश्यक पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया। टीईटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव के मामलों को हरियाणा सरकार के समक्ष रखने की बात कही गई।राज्य चेयरमैन धर्मेंद्र ढांडा ने कहा कि डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन लगातार शिक्षकों, कर्मचारियों तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी वर्गों के हितों की मजबूती से आवाज उठाती रही है। आज की बैठक संगठन की संघर्षशीलता और सकारात्मक संवाद की नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल विरोध की राजनीति नहीं बल्कि समस्याओं के समाधान की राजनीति में विश्वास रखता है।

राज्य महासचिव सुनील यादव ने कहा कि आज की बैठक ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संगठन मजबूत, सक्रिय और जिम्मेदार हो तो कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार और विभाग के समक्ष रखा जा सकता है। उन्होंने राज्यभर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों, सम्मान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के साथ जुड़ें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। आज की बैठक में राज्य उप महासचिव भीम सिंह , राज्य ऑडिटर सुनील गोयल, फरीदाबाद जिला सचिव वीरेंद्र कुमार, सिरसा जिला सचिव राजू कौर जिला जींद जिला प्रधान हरपाल सिंह, जिला कैथल जिला प्रधान वीरेंद्र कुमार, यमुनानगर जिला प्रधान अशोक कुमार जैन, पंचकूला से नरेन्द्र कुमार व अन्य डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता शामिल रहे।

Jakhal News

About The Author

Related Posts