Free Medical Camp: निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 203 मरीजों की जांच
ठाकुर की रसोई व युवा शक्ति क्लब के निःशुल्क शिविर में 203 लोगों की नेत्र जांच
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: लाला जय नारायण धर्मशाला में ठाकुर की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि कैंप में 203 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 8 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया।
इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिससे लगभग 72 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। वहीं राजू कोच द्वारा लगाए गए न्यूरो थैरेपी कैंप में 52 लोगों को दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत मिली। कार्यक्रम में टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, डॉ. आयुष, पंकज गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया आदि मौजूद रहे।
