एएनटी टीम व पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 51 लाख का गांजा पकड़ा 

 कार्यवाही के दौरान पांच तस्कर गिरफ्तार, एक साथी हुआ फरार 

Published On

फिरोजाबाद ।  एंटी नारकोटिक्स टास्क की आगरा यूनिट के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते थाना रसूलपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भारत टाकीज के निकट घेराबंदी करते हुए चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। ट्रक की गहन तलाशी लेने पर 102 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका अनुमानित मूल्य 51 लाख रुपए बताया गया है। सुबह सुबह हुई इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया। एंटी नार्कोटिक यूनिट के प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम में हाइवे किनारे ही अपनी अन्य कार्यवाही पूरी की। एंटी नारकोटिक्स यूनिट की टीम तथा रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व अन्य पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तस्कर सौरभ वंशल पुत्र रामरतन वंशल निवासी मैन बाजार ग्राम विसावर थाना सादावाद हाथरस, विजय कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी नगला मदारी विसावर थाना सादावाद हाथरस, सुभाष सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम रतीगढी थाना सादावाद हाथरस, चंन्दन पुत्र छठीलाल निवासी ग्राम नजरपुर थाना जगतपुर जिला कटक उडीसा तथा चिरंजीव वेज उर्फ टूटू पुत्र रामचन्द्र वेज निवासी नियर स्पोर्टस एण्ड क्रिकेट क्लब नीमपुर नजरपुर, थाना जगतपुर जिला कटक (उडीसा ) को गिरफ्तार किया गया है। 
              अभियुक्त सौरभ वंशल ने बताया कि वो और अंकित गुप्ता साथ में पढ़े हैं , तब से दोस्त है। कुछ समय पूर्व अंकित ने कहा कि उडीसा से गांजा लाकर बेचते है जिससे मोटा मुनाफा होगा । सौरभ ने अकित के अलावा विजय, सुभाष के साथ योजना बनाई जिसके बाद अंकित गुप्ता, विजय तथा सुभाष कोरापूट, उडीसा गये और उसनें अपनें परिचित चन्दन से बात की जो ट्रक ड्राइवर भी है, और चन्दन नें किसी से बात करके गांजा दिलवा दिया जिसका पैसा देकर वह तीनों लोग वापस आ गये । वहीं इन लोगों ने सोचा कि अपनें जनपद हाथरस में गांजा उतारेगें तो लोग शक करेगें । इसलिये फिरोजाबाद आ गये और गांजा उतारकर सप्लाई देने का प्लान था। वहीं अंकित गुप्ता  मौका देखकर कार लेकर भाग गया। 

About The Author

Related Posts