माता हरकी देवी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 47 पदक जीते

खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 13 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य पदक पर किया कब्जा

Published On

ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के खंड स्तरीय मुकाबलों में ओढ़ां स्थित माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने कुल 47 पदक अपने नाम किए। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। Sirsa News

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक रोहित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 35 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। माता हरकी देवी विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य पदक जीते। फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। 

वहीं क्रिकेट के अंडर वर्ग में भी विद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। Sirsa News

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों रोहित कुमार, सांवरमल, पवन बिश्नोई, मनीष कुमार, करणवीर कौर, गरिमा और सतविंदर के समर्पित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts