ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खारियां स्कूल का दबदबा, अंडर-17 वर्ग का खिताब किया अपने नाम
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बणी में ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
Block-level Kho-Kho Competition: खारियां, (सच कहूँ/सुनील कुमार)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बणी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-17 खो-खो वर्ग में खारियां पब्लिक स्कूल, खारियां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में खारियां पब्लिक स्कूल ने कुस्सर की टीम को 11-5 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक कृष्ण नैन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का ही यह परिणाम है। Sirsa News
उन्होंने एनआईएस कोच संदीप कौर के कुशल प्रशिक्षण और समर्पण की भी सराहना की तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम के स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन, प्रधानाचार्य, कोच एवं स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News