निहाल सिंह वाला के विभिन्न गाँवों में 83.64 करोड़ रुपये की नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन

316 किलोमीटर लंबी नहरों और पाइपलाइन का होगा निर्माण, 25,872 एकड़ भूमि को मिलेगा नहरी सिंचाई का लाभ 

Published On

निहाल सिंह वाला (सच कहूँ/सुखमन्द्र हिम्मतपुरी)। Nihal Singh Wala News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की कृषि भूमि को नहरी पानी से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में नहरों, खालों (जलमार्गों) और पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषि भूमि को नहरी सिंचाई के दायरे में लाया जा सके और किसानों की ट्यूबवेल जिला मोगा के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में नहरी पानी पहुंचों पर निर्भरता कम हो। इसी कड़ी के तहत पूरे पंजाब सहित जिला मोगा के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए खालों के निर्माण तथा पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है।

उपरोक्त शब्द जल संसाधन मंत्री बरिन्द्र गोयल ने वीरवार को निहाल सिंह वाला के विभिन्न गाँवों में 83.64 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहे। इस मौके निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष मोगा बरिन्द्र कुमार मधेके, मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन अमृतपाल सिंह खालसा, मार्केट कमेटी बधनी कलां के चेयरमैन परमजीत सिंह भुल्लर, ब्लॉक समिति निहाल सिंह वाला के चेयरमैन हरजिन्द्र सिंह सिद्धू, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन जसदीप सिंह गैरी, संगठन प्रभारी दविन्द्र सिंह तख्तूपुरा,  एसडीएम गगनदीप तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हर खेत तक नहरी पानी पहुँचाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी: गोयल

इस परियोजना के तहत 9.70 किलोमीटर लंबाई का नहर एवं पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इससे बिलासपुर, लोहारा, तख्तूपुरा, धूड़कोट रणसिंह, रणसिंह कलां, रणसिंह खुर्द और निहाल सिंह वाला सहित 7 गाँवों की 2,320 एकड़ कृषि भूमि को नहरी सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 44.64 करोड़ रुपये की लागत से 168.12 किलोमीटर लंबी पांच नंबर खालों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इस कार्य से 27 गाँवों को लाभ मिलेगा तथा 13,212 एकड़ कृषि भूमि नहरी सिंचाई से जुड़ जाएगी।

Nihal Singh Wala News
Nihal Singh Wala News: विभिन्न गाँवों में सिंचाई से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल।

 

About The Author

Related Posts