एक साथ छूटा पत्नी और नवजात का साथ, यादों को संजोने के लिए लगाया फलदार पौधा

पत्नी और नवजात की याद में परिवार ने लगाया फलदार पौधा

Published On

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: कुछ रिश्ते जिंदगी से चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें दिल में हमेशा जीवित रहती हैं। ब्लॉक नरवाना निवासी सचखंडवासी जसप्रीत कौर इन्सां धर्मपत्नी मनीष इन्सां और उनके नवजात बच्चे की पावन स्मृति को हमेशा के लिए संजोने के उद्देश्य से परिवार ने अपने खेत में फलदार पौधा लगाया। बीमारी के कारण जसप्रीत कौर इन्सां का निधन हो गया था। इससे पहले उनके नवजात बच्चे की भी मृत्यु हो गई थी। परिवार के लिए यह दोहरा दुख बेहद पीड़ादायक रहा।

दोनों की याद में लगाए गए इस पौधे के साथ परिवार ने उनकी स्मृतियों को प्रकृति से जोड़ने का भावुक प्रयास किया है। मनीष इन्सां ने कहा कि यह पौधा उनके लिए केवल एक पौधा नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और बच्चे की यादों का प्रतीक है। जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ेगा और पेड़ बनेगा, वैसे-वैसे उनकी यादें भी हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि पौधा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ परिवार को अपनों की यादों से जोड़े रखेगा। इस अवसर पर परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Narwana News
Narwana News: सचखंडवासी जसप्रीत कौर इन्सां और उनके नवजात बच्चे की पावन स्मृति में फलदार पौधा लगाते पति मनीष इन्सां

About The Author

Related Posts