एसडीएम ने विभागीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यालयों की व्यवस्था और कार्यप्रणाली जांचने पहुंचे एसडीएम

Published On

तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। Tosham News: एसडीएम संदीप कुमार ने वीरवार को बिजली निगम, बीडीपीओ सहित अन्य विभागीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। साफ सफाई के साथ -साथ अन्य विभागीय कामों कार्य प्रणाली की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सुविधा स्तर की विभागवार जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी विस्तार से ली। जहां अधिकारियों और कर्मचारियों में हडकंप देखने को मिला।

एसडीएम ने अधिकारियो और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों में सफाई कार्य प्रतिदिन करने से ही कार्यालय परिसर साफ सुथरा रहेगा, इसमें किसी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली निगम, खण्ड विकास एवं पंचायत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 

एसडीएम ने कार्यालयों में प्रतीक्षा कक्ष, काम आने वाले लोगों के बैठने की सुविधा, साफ-सफाई, संबंधित काउंटर पर सूचना पट्ट लगाने तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का आॅन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार की अंत्योदय योजना की कार्यप्रणाली जितनी प्रभावी होगी, उतना ही आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर अपने कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य शुरू करें। कार्यालयों में किसी प्रकार अनुशासनहीनता सहन नहीं होगी। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि हर सप्ताह तोशाम और कैरू ब्लॉक के सभी विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा, अधिकारियों और कर्मचारियों के कामों समीक्षा की जाएगी।

Tosham News
Tosham News: विभागों का निरीक्षण कर जायजा लेते एसडीएम।

About The Author

Related Posts