Blood Donation: बेटी के जन्मदिन पर रोड़ी के सेवादारों ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार निभा रहे मानवता भलाई के कार्यों में अपनी भागीदारी

Published On

रोड़ी (सच कहूँ न्यूज़)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक रोड़ी के एमएसजी आईटी विंग के सेवादार गगनदीप इन्सां, निवासी गांव झोरड़ रोही, ने अपनी पुत्री गुरलीन के पहले जन्मदिवस के शुभ अवसर पर और इंसानियत की भलाई के लिए चौथी बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। Sirsa News

इस अवसर पर उनके साथ जिले सिंह इन्सां, निवासी गांव छतरियां, ने भी अपनी खुशी साझा करते हुए 17वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। दोनों सेवादारों ने कहा कि रक्तदान ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया की पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा अनुसार कि लोगों को अपनी ख़ुशी के हर मौके पर जैसे-जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर मानव सेवा जरूर करनी चाहिए। इसी के तहत उन्होंने लोगों से ऐसे मानव सेवा से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता, परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। Sirsa News

Jile-Singh-Insan

About The Author

Related Posts