US Iran Deal: युद्ध खत्म करने की नई शुरूआत, अमेरिका की बात मानेगा ईरान?

समझौते की ओर बढ़ रहे अमेरिका और ईरान? जिनेवा में कूटनीतिक गतिविधियां तेज

Published On

मास्को (एजेंसी)। US Iran Deal: अमेरिका और ईरान के दो वरिष्ठ अधिकारियों की अगले हफ़्ते स्विट्जरलैंड में बैठक हो सकती है। बीएफएमटीवी ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बैठक की तैयारी के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बनाई है। इससे पहले शुक्रवार को ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट दी कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए जिनेवा संभावित जगह हो सकती है।

साथ ही शुक्रवार को एक्सियोस ने बताया था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए संभावित दौरे से पहले अमेरिकी वायु सेना के चार सी-17 विमान जिनेवा में उपकरण पहुंचा रहे हैं। वहीं, फार्स समाचार एजेंसी ने ईरानी वातार्कारों के करीबी एक सूत्र के हवाले से बताया कि रविवार को जिनेवा में संभावित समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं और ईरान ने अभी तक समझौते पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं ईरान ने इस समय-सीमा को खारिज कर दिया है, लेकिन उसका कहना है कि हस्ताक्षर आने वाले दिनों में हो सकते हैं।

US Iran Deal

About The Author

Related Posts