हरियाणवी लोक कला जगत को बड़ा झटका, फोक आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा का निधन

हरियाणवी लोक कला जगत को बड़ा झटका, फोक आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा का निधन

Sach Kahoon Picture
Published On

गाजियाबाद। हाल ही में बॉलीवुड निर्माता पहलाज निहलानी के निधन की खबर के बाद अब हरियाणवी लोक कला जगत से भी एक दुखद समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध हरियाणवी फोक आर्टिस्ट और रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पेप्सी शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के निवासी थे। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने हरियाणवी लोक कला और रागिनी गायन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपनी दमदार आवाज और मंचीय प्रस्तुतियों के कारण वह हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लोक संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

रागिनी कार्यक्रमों और लोक सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता था। उनके निधन की खबर से हरियाणवी संगीत और लोक कला जगत में शोक की लहर है। कलाकारों, प्रशंसकों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पेप्सी शर्मा का जाना हरियाणवी लोक संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनकी रागिनियां और लोकगीत आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक उनकी याद दिलाते रहेंगे।

About The Author

Related Posts