विश्व योग चैंपियनशिप में सिसाना के इंद्रजीत दहिया ने जीता गोल्ड

विश्व योग चैंपियनशिप में हरियाणा का जलवा, इंद्रजीत दहिया ने जीता गोल्ड

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उपमंडल के गांव सिसाना निवासी इंद्रजीत दहिया ने विश्व योग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अहमदाबाद गुजरात में 4 जून से आयोजित चार दिवसीय विश्व योग चैंपियनशिप में 52 वर्षीय इंद्रजीत दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वर्तमान में इंद्रजीत दहिया सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेते हुए देश के तिरंगे का मान बढ़ाया तथा दहिया खाप का नाम भी विश्व स्तर पर ऊंचा किया है।

इंद्रजीत दहिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने खुशी जताई। परिवार के सदस्यों ने उनकी सफलता पर उनके कोच को भी बधाई दी और इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन को दिया। भाई नरेंद्र दहिया ने कहा कि ऐसे माता-पिता और ऐसे गांव धन्य हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन करने वाले बेटे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि पूरे गांव, हरियाणा प्रदेश और देश को इंद्रजीत की इस उपलब्धि पर गर्व है।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts