व्यासपुर के डेरा श्रद्धालु बहनों ने तीन जरूरतमंदों को बांटी राशन किट

मानवता भलाई कार्य के तहत तीन परिवारों को राशन किट बांटी

Published On

व्यासपुर (सचकहूँ ब्यूरो)। Vyaspur News: पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु बहनों ने तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन किट भेंट कर उनकी मदद की। सच्चे नम्र सेवादार गीता इन्सां ने बताया कि ब्लॉक व्यासपुर के गांव मोहड़ी निवासी डेरा श्रद्धालु दो सगी बहनों ने तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन भेंट किया। उन्होने बताया कि ये परिवार दिव्यांग है वहीं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो परिवार का भरणपोषण करने में सक्षम नहीं है। इस मौके पर रिम्पी इन्सां, रजनीश इन्सां, बलजिन्द्र इन्सां, इसरो इन्सां, अंजू इन्सां व प्रेमी सेवक बहन शशी बाला इन्सां मौजूद रहे।

Vyaspur News
Vyaspur News: जरूरतमंद परिवारों को राशन किट देतीं सेवादार। 

About The Author

Related Posts