Sach Kahoon 24th Anniversary: मलोट में ‘सच कहूँ’ की 24वीं वर्षगांठ पर साध-संगत ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की, लगाए सकोरे

पाठकों की पहली पसंद बना सच कहूँ अखबार: सच्चे नम्र सेवादार

Published On

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Sach Kahoon 24th Anniversary: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे और दाना वितरित कर ‘सच कहूँ’ की 24वीं वर्षगांठ मनाई। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सांझा धाम, मलोट में सकोरे वितरण कार्यक्रम की शुरूआत सच्चे नम्र सेवादार राहुल इन्सां, सतीश हांडा इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां, बहन किरण इन्सां, सतवंत कौर इन्सां, अमरजीत कौर इन्सां, ममता इन्सां तथा विभिन्न जोनों के सेवादारों ने की।

सच्चे नम्र सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘सच कहूँ’ अखबार एक साफ-सुथरे, निष्पक्ष और पारिवारिक समाचार पत्र के रूप में जाना जाता है तथा आज यह लाखों पाठकों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने सच कहूँ की समस्त प्रबंधकीय समिति को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। ‘सच कहूँ’ के एजेंसी होल्डर अरुण इन्सां ने बताया कि ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने हर वर्ष की तरह इस बार भी सच कहूँ की वर्षगांठ के अवसर पर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सांझा धाम, मलोट में 70 से अधिक पक्षियों के लिए पानी के सकोरे व दाना वितरित किया है।

ये सकोरे साध-संगत अपने घरों, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रखेगी। इस मौके एजेंसी होल्डर अरुण इन्सां, सत्तपाल इन्सां, गोपाल इन्सां, दीपक मक्कड़ इन्सां, सौरव जग्गा इन्सां, अंकुश इन्सां, संजीव भठेजा इन्सां, अमन इन्सां, प्रेम चावला इन्सां, अशोक ग्रोवर इन्सां, तारा चंद इन्सां, सुखजिंदर सिंह इन्सां, भूपिंदर सिंह इन्सां, राम स्वरूप इन्सां, परस राम इन्सां, शाम लाल इन्सां, रिंकू छाबड़ा इन्सां, विद्या राम इन्सां, लविश धमीजा इन्सां, शुभम इन्सां, करण इन्सां सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित थे। 

Malout News (2)

About The Author

Related Posts