Naamcharcha: शरीरदानी महेंद्र इन्सां के परिवार को किया सम्मानित

महमदकी में नामचर्चा का आयोजन किया

Published On

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Naamcharcha: रतनगढ़ ब्लॉक के गांव महमदकी निवासी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी शरीरदानी महेंद्र इन्सां के नमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा के दौरान जहां शरीरदानी महेंद्र इन्सां को साध-संंगत ने श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं उनके परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नामचर्चा की शुरुआत प्रेमी सेवक जगजीवन ने की हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार हरदीप इन्सां ने बताया कि 4 अप्रैल को महेंद्र इन्सां शरीर छोड़ चले गए थे।

देहरादून मेडिकल कॉलेज  में रिसर्च के लिए महेंद्र इन्सां के शरीर को दान किया गया था। आज नाम चर्चा कर श्रद्धांजलि दी गर्ई। यह उनके परिवार की बहुत बड़ी कुर्बानी की है। साध-संगत को इस तरह के कार्र्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर बघेल, प्रीत, बलवंत, रवि, राजेंद्र सरपंच, पवन, जसबीर, अंग्रेज, केवल,  बिल्लू, कृष्ण, दर्शन,  तरसेम, गुरमीत, जगपाल व रिश्तेदार व ब्लाक रतनगढ़ की साध संगत उपस्थित थी।

Naamcharcha

About The Author

Related Posts