Electric Scooty Fire: चलती ई-स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
चलती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Published On
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपत राय)। Electric Scooty Fire Incident: सौंधी मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही क्षणों में वाहन धूं-धूं कर जल उठा। चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी को सड़क किनारे रोककर खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और फिर तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैल गईं। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गई। मालिक बृजभूषण के अनुसार वाहन दो वर्ष पुराना था। आग के कारणों की जांच जारी है।
