युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, हाईवे-152 पर ठंडे पानी व हलवा-छोले की छबील लगाकर की राहगीरों की सेवा

भीषण गर्मी में प्यासों का सहारा बने युवा, दिनभर बांटा ठंडा मीठा पानी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भीषण गर्मी के बीच नेशनल हाईवे-152 पर युवाओं द्वारा ठंडे मीठे पानी एवं हलवा-छोले की छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों, वाहन चालकों एवं राहगीरों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं ने निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए मानवता, भाईचारे और परोपकार का संदेश दिया। सेवा कार्य में जुटे युवाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। छबील स्थल पर पूरे दिन श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

राहगीरों ने युवाओं की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के हल्का प्रधान सरदार गुरलाल सिंह वड़ैच ने कहा कि युवाओं द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं का सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना सकारात्मक सोच का परिचायक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कांग्रेस नेता सरदार हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी और भोजन उपलब्ध कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे नेक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए l

समाजसेवी विक्की नागपाल व अक्षय चावला ने कहा कि इस भीषण गर्मी व 45 से ऊपर के तापमान में मेरे युवा साथी यों ने जो इस विशाल भंडारे में तन-मंडन से काम किया है सबका आभार व्यक्त करता और विशाल छबील एवं भंडारे के आयोजन को सफल बनाने में सभी युवा साथियों तथा विदेशों में रह रहे मेरे भाईओं के सहयोग का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा कार्य में तन, मन और धन से सहयोग देने वाले प्रत्येक साथी का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुटता और सेवा भावना के कारण ही यह आयोजन सफल हो पाया है।

भविष्य में भी इसी प्रकार मानवता की सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने युवाओं के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छबील के माध्यम से युवाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि निस्वार्थ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 4 पार्षद प्रतिनिधि रॉकी शर्मा, अजय शर्मा, विक्की संधोला,दीप सिंह, साहिल,राकेश नागपाल,धर्मेंद्र, जग्गा सिंह, मनी सिद्धू ,जोत ढिल्लों, हरगुन,रवि पुरी, नमन अरोड़ा, गिरी मुल्तानी आदि सैकड़ो की संख्या में युवा मौजूद रहे l

Pehowa News

About The Author

Related Posts