यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, इन शहरों में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं से लेकर इंजीनियरिंग और MBA युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका"

यूपी में रोजगार का बड़ा मौका: रोजगार मेले में 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Sarvesh Kumar Picture
Published On
UP Rojgar Mela News
यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, इन शहरों में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं से लेकर इंजीनियरिंग और MBA युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका"

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। UP Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जिलों में रोजगार मेला 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जहां निजी कंपनियां और संविदा आधारित संस्थान योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

रोजगार मेले में निम्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं:

10वीं पास
12वीं (इंटरमीडिएट) पास
आईटीआई धारक
डिप्लोमा धारक
ग्रेजुएट
पोस्ट ग्रेजुएट
इंजीनियरिंग डिग्रीधारक
एमबीए अभ्यर्थी
अग्निवीर सेवा पूरी कर चुके युवा
कहां और कब लगेगा रोजगार मेला?

विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे:

जिला    तिथि
महोबा    8 जून
भदोही    9 जून
जरवल    9 जून
फखरपुर    10 जून
मुरादाबाद    10 जून
बागपत    11 जून
कानपुर देहात    11 जून
बहराइच    11-12 जून
अयोध्या    12 जून

अन्य जिलों की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: पद और कंपनी के अनुसार निर्धारित
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट
आवेदन शुल्क: पूरी तरह निशुल्क

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

रोजगार संगम पोर्टल पर जाएं।
"यूपी रोजगार मेला 2026" लिंक पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म की जांच कर सबमिट कर दें।

जरूरी सलाह

आवेदन से पहले अपना बायोडाटा (Resume) अपडेट रखें।
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ रखें।
इंटरव्यू के लिए औपचारिक (Formal) ड्रेस में पहुंचें।
मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें ताकि कंपनियों के कॉल या ईमेल प्राप्त हो सकें।

 

About The Author

Related Posts