पटियाला में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने जरूरतमंदों को कराया भोजन
डेरा श्रद्धालुओं ने की पिंगला आश्रम में बुजुर्गों की सेवा, खिलाया खाना
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Welfare Work: ब्लॉक पटियाला के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादारों ने ऑल इंडिया पिंगला आश्रम सनौर रोड, पटियाला में पहुंचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों, माता, बच्चों और भाई-बहनों के साथ समय बिताया और उनके दु:ख-दर्द को साझा किया। जानकारी देते सच्चे नम्र सेवादार हरमिन्द्र नोना इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शनिवार को डेरा श्रद्धालु मलकीत सिंह इन्सां ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों के साथ मिलकर पिंगला आश्रम में रह रहे इन लोगों को खाना खिलाया और उनके साथ दुख साझा किया। वहीं पिंगला आश्रम के सदस्यों ने बताया कि इस आश्रम में मेडिकल सुविधा की कमी है।
हम डेरा सच्चा सौदा से अपील करते हैं कि हमारे आश्रम में हर माह एक मेडिकल कैंप लगाया जाए। इस दौरान उन्होंने पूज्य गुरु जी व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि डेरा श्रद्धालु हर खुशी के मौके पर यहाँ पहुंचकर इन लोगों के साथ समय बिताते हैं। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादारों बिन्द्र सिंह इन्सां, मलकीत सिंह, माम चंद, हरदेव सिंह, मंगां इन्सां, गुरविंदर, डॉ. अभिषेक इन्सां, राज सिंह, लक्ष्मण इन्सां, बलदेव सिंह, तरसेम इन्सां, सरबजीत हैपी, हैपी शर्मा, कर्मजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
