Road Accident: बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

सहजीपुरा-बहलोलनगर रोही के बीच हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

Published On

हनुमानगढ़। सहजीपुरा और बहलोलनगर की रोही के बीच बोलेरो कैंपर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो कैंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र रणजीतराम मेघवाल निवासी बिलोचांवाला पीएस गोलूवाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जुलाई को उसका पुत्र हीराराम, भतीजा डालूराम पुत्र शिवलाल, पड़ोसी का पुत्र राहुल पुत्र आत्माराम तथा मुकेश हनुमानगढ़ टाउन में डिग्गी पर तिरपाल बिछाने का कार्य करने अलग-अलग मोटर साइकिलों से गए थे। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 11 बजे चारों युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहजीपुरा और बहलोलनगर की रोही के बीच सामने से आ रही बोलेरो कैंपर नंबर आरजे 31 जीए 7862 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए हीराराम की मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो कैंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना में हीराराम और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डालूराम और मुकेश ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन से राजकीय अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल बंशीलाल को सौंपी गई है। पुलिस फरार बोलेरो कैंपर चालक की तलाश कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts