जोड़कियां हेड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचानना असंभव

पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में जारी किया पहचान संबंधी अलर्ट

Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में सार्दुल ब्रांच नहर के जोड़कियां हेड पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के लिए पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने संबंधित जिलों से अपील की है कि यदि इस हुलिये से मेल खाने वाले किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो तत्काल हनुमानगढ़ जंक्शन थाना को अवगत कराया जाए। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सार्दुल ब्रांच नहर के जोड़कियां हेड पर पानी में बहकर आया एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। इस संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव करीब 10 दिन पुराना होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिससे उसकी पहचान करना संभव नहीं हो सका। मृतक के दाहिने हाथ के बाजू पर अंग्रेजी में 'एमएलÓ लिखा हुआ टैटू बना हुआ है। शव पर केवल रूपा फ्रंटलाइन ब्रांड का क्रीम रंग का अंडरवियर था तथा शरीर पर अन्य कोई कपड़ा नहीं था।

हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्रों में मृतक की पहचान और संभावित परिजनों की तलाश करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी थाने में इस हुलिये से संबंधित कोई गुमशुदगी दर्ज है तो उसकी सूचना तत्काल हनुमानगढ़ जंक्शन थाना को उपलब्ध कराई जाए। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts