भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: अर्जुन त्यागी

बाखली मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और पौधारोपण पर हुआ मंथन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भाजपा कार्यालय इस्हाक में रविवार को भाजपा बाखली मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक ने की, जबकि बैठक की समीक्षा भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी ने की। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके उपरांत संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक ने कहा कि भाजपा संगठन नियमित बैठकों और सतत जनसंपर्क के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। बैठक समाप्त होने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मंडल के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल प्रभारी  युधिष्ठिर बहल, मंडल महामंत्री कृष्ण मोर, निर्वैर विर्क जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मंडल महमंत्री जस्सी मोहनपुर, मंडल मन की बात प्रमुख जगमाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Pehowa News (2)

About The Author

Related Posts