8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल करके मुख्यमंत्री ने जीता संगत का दिल: गीता शर्मा

कक्षा 8 के पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं और बाबा बंदा सिंह बहादुर का इतिहास शामिल, मुख्यमंत्री सैनी के फैसले की सराहना

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा व जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य गीता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज से किया गया वादा पूरा करते हुए राज्य के विद्यालयों की कक्षा 8वीं के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं तथा बाबा बन्दा सिंह बहादुर के जीवन, संघर्ष और योगदान को शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत अब प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों को सिख गुरुओं के महान आदर्शों, त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके योगदान के साथ-साथ बाबा बन्दा सिंह बहादुर के अद्वितीय साहस एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक गाथाओं का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। गीता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा। सिख गुरुओं एवं बाबा बन्दा सिंह बहादुर का जीवन समाज को सेवा, समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके जीवन मूल्यों को शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें संवेदनशील, जागरुक और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करेगी। इस निर्णय का सिख समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में भारतीय संस्कृति और महान विभूतियों के योगदान को उचित स्थान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pehowa News

About The Author

Related Posts