Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

गुरुग्राम में अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

बिजनौर में चल रहा था नेटवर्क, पंजीकृत नहीं था क्लीनिक

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सक्रिय अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डिकॉय ऑपरेशन के जरिए की गई, जिसमें एक महिला दलाल और अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया।

सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई के लिए पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी तथा मेडिकल आॅफिसर डॉ. हरीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में सामने आया कि गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए बिजनौर ले जाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में रेनू नामक महिला दलाल सक्रिय थी, जो प्रति मामले 25 हजार से 40 हजार रुपये तक वसूलती थी।


डिकॉय ग्राहक बनाकर किया खुलासा
सूचना की पुष्टि के लिए एक गर्भवती महिला को डिकॉय ग्राहक बनाया गया। दलाल रेनू ने जांच के लिए 25 हजार रुपये की मांग की और अग्रिम राशि आॅनलाइन प्राप्त करने के बाद डिकॉय ग्राहक को नई दिल्ली से बिजनौर ले जाया गया। वहां एक मकान में अवैध रूप से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर भ्रूण का लिंग बताया जा रहा था। पूर्व निर्धारित योजना के तहत गुरुग्राम और बिजनौर की संयुक्त टीम ने छापा मारकर रेनू और अल्ट्रासाउंड संचालक मनोज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि मनोज कुमार के पास अल्ट्रासाउंड करने की कोई वैधानिक योग्यता नहीं थी और संबंधित क्लिनिक पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीकृत भी नहीं था। 

Gurugram News (2)

About The Author

Related Posts