कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में बनी सड़कों का किया उद्घाटन
1.76 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुई हैं सड़कें
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उपरोक्त जानकारी डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब ने शुक्रवार को मलोट में 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई सड़कों का उद्घाटन करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अधूरी रह गई सड़कों के काम को भी जल्द पूरा करवाया जा रहा है ताकि शहरवासियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि सड़कों के अलावा जो भी विकास कार्य मलोट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं, वे भी जल्द पूरा करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने और सीवरेज की समस्याओं के समाधान के लिए शहर में संबंधित विभाग नई पाइपें बिछा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आम पार्टी ने हमेशा काम की राजनीति की है और 2027 के चुनावों में वे किए गए कामों को लेकर लोगों से वोट मांगेंगे। इस मौके शहरी प्रधान जसमीत बराड़, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, राजीव उप्पल, लव बत्तरा, पूर्व काउंसलर हरमेल सिंह संधू, आप नेता गुरमीत सिंह चिंटू और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpg)