समस्या का समाधान करें प्रशासन, वर्ना होगा बड़ा आंदोलन: चौ राकेश टिकैत 

भाकियू के राष्ट्रीय  प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर गाजियाबाद डीएम  से किया संवाद   

Sach Kahoon Picture
Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )।  भारतीय किसान यूनियन(भाकियू ) के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़  से मुलाकात व ज्ञापन देकर किसानों की भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, बिजली संकट, बिल्डरों की वादाखिलाफी और  किसानों पर दर्ज मुकदमों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए समाधान की मांग की। 

भाकियू के राष्ट्रिय  प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और किसान   प्रतिनिधिमंडल ने मंडोला प्रकरण में जेल में बंद किसानों की रिहाई, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी तथा आवास विकास परिषद की लंबित मुआवजे के भुगतान की मांग की। इसके अलावा गांव मीरपुर हिंदू   क्षेत्र में निर्माणाधीन डंपिंग ग्राउंड को लेकर चल रहे विवाद के समाधान और किसानों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का आग्रह किया गया। 
जिले के किसान नेताओं ने वेव सिटी, महागुणपुरम, हैंडीक्राफ्ट और अन्य बिल्डरों पर किसानों की जमीन लेने के बावजूद विकास कार्य नहीं करने तथा वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों को प्लॉट आवंटित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की मांग की। तलहेटा क्षेत्र में एनएचएआई के मुआवजा भुगतान और कट निर्माण को लेकर किए गए वादों को पूरा न करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। 

Ghaziabad-1

किसानों ने जिलाधिकारी से एनएचएआई अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं सीपीडब्ल्यूडी द्वारा अधिग्रहित भूमि से जुड़े मामले में न्यायालयीन प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई। बैठक में किसानों ने जनपद में बढ़ती बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और बढ़ते बिजली बिल किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।  भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि  प्रशासन किसानों की समस्या का समाधान करें वार्ना किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। गाजियाबाद डीएम श्री मांदड़ ने विभागों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।   

डीएम संग बैठक में यह रहे मौजूद

इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ,पवन खटाना , सुभाष चौधरी ,अनुराग चौधरी ,जय कुमार मलिक,आनंद चौधरी ,अनुज चौधरी ,गुड्डू चौधरी ,सतेंद्र तेवतिया ,पवन चौधरी (लालाराम बापू ) ,छोटे चौधरी,विनीत चौधरी व वेव सिटी ,लोनी और तलहेटा के पीड़िता किसान और किसान प्रतिनिधि मंडल मौजद रहा ।

About The Author

Related Posts