सच कंप्यूटर सेंटर में टाइपिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना प्रतियोगिता का उद्देश्य

Manmohan Picture
Published On

गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। खंड डबवाली के गांव देसूजोधा स्थित सच कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों के कौशल विकास और डिजिटल दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी टाइपिंग गति और शुद्धता का प्रदर्शन किया। Sirsa News

प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग बैचों में आयोजित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा और टाइपिंग कौशल का विशेष महत्व है। नियमित अभ्यास और तकनीकी ज्ञान युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अच्छी टाइपिंग गति शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं नौकरियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सेंटर प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। Sirsa News

About The Author

Related Posts