पक्खो कलां को मिला नए बस स्टैैंड का तोहफा, ग्रामीणों में खुशी

पक्खो कलां में आधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भदौड़ (सच कहूँ/रमनीक बत्ता)। Pakho Kalan Bus Stand: गांव पक्खो कलां के स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक और नए बस स्टैंड का निर्माण किया गया है, जिससे गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार इस बस स्टैंड से गांव के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग भी पूरी हो गई है। हल्का विधायक लाभ सिंह उगोके ने विशेष रूप से पहुंचकर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि वे अपने हलके के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं, ताकि हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

Pakho Kalan News
Pakho Kalan Bus Stand: गांव पक्खो कलां में नवनिर्मित बस स्टैंड का दृश्य।

About The Author

Related Posts