मिट्टी खनन की वीडियो वायरल, कार्यवाही की मांग
जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो वायरल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर मिट्टी खनन की दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुई है।शनिवार को व्हाट्सएप पर 23-23 सेकेंड की दो वीडियो वायरल हो रही है, जिनमें एक जेसीबी मशीन के द्वारा मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर-ट्राली में भरी जा रही है। वायरल वीडियो क्षेत्र के गांव जहानपुरा की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में जिस खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन की जा रही है। वहां पर एक ट्रैक्टर भी खेत को जोतता हुआ भी नजर आ रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नही है कि मिट्टी खनन का कार्य सम्बंधित विभाग से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात किया जा रहा है अथवा अवैध रूप से। वहीं, तहसीलदार अर्जुन चौहान का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में नही है और न ही अवैध मिट्टी खनन की कोई शिकायत उनके पास आई है। वह हलका लेखपाल से मामले की जानकारी करने को कहेंगे।
2.jpg)