ब्लॉक डबवाली के सेवादारों ने प्रस्तुत किया मानवता सेवा का अनूठा उदाहरण
रक्तदान व प्लेटलेट्स डोनेट कर निभाया मानवता सेवा का फर्ज
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष सेठी)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ आगमन की खुशी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा निरंतर मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्लॉक डबवाली के सेवादारों ने रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान कर मानवता सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। ब्लॉक डबवाली के अक्षय इन्सां ने 20वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया। Sirsa News
वहीं मंजीत इन्सां ने प्लेटलेट्स डोनेट कर मानवता सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। दोनों सेवादारों ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। शाह सतनाम जी ग्रीन्स वेलफेयर कमेटी के सेवादार पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जिससे समाज में सेवा, परोपकार और इंसानियत का संदेश पहुंच रहा है। Sirsa News